बोन कैंसर क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज | Bone Cancer Symptoms, Treatment and Reason in Hindi

Bone cancer in hindi

अगर कैंसर (bone cancer in hindi) की बात की जाए तो दुनियाभर के कैंसर है जिनके बारे में जानना ही बहुत मुश्किल काम है, लेकिन हमने पिछली कुछ पोस्ट में हर तरह के कैंसर के बारे में बात की है| जिसमे हमने ब्रेस्ट, ब्रेन, प्रोस्टेट, योनी, अंडाशय आदि कैंसर के बारे में जाना है,आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे बोन यानी हड्डी का कैंसर क्या है|

कैंसर की शुरुआत शरीर में कोशिकाओं में बदलाव के कारण होती है| शरीर में पुरानी कोशिकाओं का टूटना और नई कोशिकाओं का बनना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब कोशिकाओं का निर्माण हद से ज्यादा हो जाता है तो ऐसे में कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है|

सभी कैंसर की तरह एक कैंसर है बोन यानी हड्डियों का कैंसर, हालाँकि इसके सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है| लेकिन इसे आनुवंशिक कारणों से जोड़ा जा रहा है| हड्डियों का कैंसर शरीर के एक भाग से शुरू होकर पुरे शरीर में फ़ैल सकता है. आईये जानते है बोन कैंसर क्या है, इसके लक्षण और कारण क्या है तथा इसका इलाज कैसे किया जा सकता है?

बोन कैंसर क्या है? (What is Bone Cancer in Hindi)

बोन कैंसर (bone cancer in hindi) में कैंसर हड्डियों के उतकों को नष्ट कर देता है, हड्डी का कैंसर (haddi ka cancer) दो तरह का होता है पहला प्राथमिक और दूसरा माध्यमिक, प्राथमिक बोन कैंसर हड्डी की कोशिकाओं में शुरू होता है और माध्यमिक बोन कैंसर शरीर के किसी भी भाग से शुरू हो सकता है और फिर शरीर की सभी हड्डियों में फ़ैल सकता है|

जब किसी व्यक्ति को कैंसर होता है तो उसे कहा जाता है की उसे हड्डियों का कैंसर है, लेकिन जब कैंसर दुसरे हिस्सों से शुरू होकर हड्डियों में फैलता है तो डॉक्टर उसे माध्यमिक या मेटास्टाटीक कैंसर कहते है, स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर आदि से यह हड्डियों में फ़ैल सकता है|

इसमें सबसे ख़ास बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति को फेफड़ों का कैंसर है और वह हड्डियों में फ़ैल गया है तो हड्डी के कैंसर की कोशिकाएं भी फेफड़ों के कैंसर की कोशिकाओं की तरह ही दिखती है, जिसे माइक्रोस्कोप से देखा जाता है| ऐसे में यह कोशिकाएं हड्डियों के कैंसर की नहीं होती है और ना ही उनकी तरह काम करती है, ऐसी कैंसर कोशिकाएं लंग कैंसर की कोशिकाओं की तरह काम करती है| ऐसे में इलाज के दौरान लंग कैंसर की दवाइयां भी दी जाती है|

बोन कैंसर के चरण (Stages Of Bone Cancer in Hindi)

बोन कैंसर के चरण निम्नलिखित है।

पहला चरण :- इसमें कैंसर हड्डियों में ही सिमित होता है लेकिन आक्रामक नहीं होता है|

दूसरा चरण :- इसमें भी पहले चरण की तरह कैंसर हड्डियों तक ही सिमित होता है लेकिन आक्रामक हो जाता है|

तीसरा चरण :- इसमें कैंसर एक ही हड्डी में कम से कम दो स्थानों पर मौजूद होते है|

चौथा चरण :- इसमें कैंसर शरीर के अन्य भागों में फ़ैल चुका होता है|

बोन कैंसर के लक्षण (Symptoms Of Bone Cancer in Hindi)

बोन कैंसर के लक्षण निम्नलिखित प्रकार के होते है।

  • हड्डियों में दर्द
  • हड्डियों में सुन्नता
  • हड्डियों में सुजन आना|
  • फ्रेक्चर
  • वजन घटना
  • ज्यादा थकावट होना|
  • अगर कैंसर शरीर के दुसरे अंगो में फैलता है तो दुसरे लक्षण भी पैदा कर सकता है| जैसे अगर फेफड़ों में फ़ैल गया तो सांस लेने में परेशानी हो सकती है|
  • त्वचा का लाल होना|
  • चक्कर आना
  • बुखार आना
  • बुखार के दौरान पसीना आना|
  • हड्डियों का कमजोर होना|
  • भूख कम लगना|

बोन कैंसर के कारण (Reason Of Bone Cancer in Hindi)

  • DNA में परिवर्तन|
  • कैंसर का पारिवारिक इतिहास|
  • धुम्रपान
  • ऐसे मरीज जिन्हें पहले से पेजेट की बीमारी हो|
  • विटामीन D की कमी से|
  • हड्डी में फ्रेक्चर|
  • रेडिएशन

बोन कैंसर की जांच (Prevention Of Bone Cancer in Hindi)  

  • एक्स-रे
  • सिटी स्कैन
  • MRI
  • PET स्कैन
  • बायोप्सी : सुई और सर्जिकल बायोप्सी

बोन कैंसर का इलाज (Treatment Of Bone Cancer in Hindi)

  • सर्जरी
  • विकिरण थैरेपी
  • किमोथैरेपी
  • रेडियोथैरेपी

आज की इस पोस्ट में आप अच्छे से जान गए होंगे की बोन कैंसर क्या है, इसके लक्षण और कारण क्या है तथा इसका इलाज कैसे किया जा सकता है, उम्मीद करता हु आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी| अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार दे|

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*