
Bournvita in Hindi भारत में बिकने वाले हैल्थ ड्रिंक्स में से एक है बॉर्नविटा । बॉर्नविटा कैडबरी LTD Company द्वारा बनाया जाता है। इसमें स्वाद के लिए चॉकलेट पाउडर मिलाया जाता है, जो बच्चो को बहुत पसंद आता है। बॉर्नविटा हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत अच्छा रहता है और इसे सभी उम्र के लोग पी सकते है। बॉर्नविटा दूध की शक्ति को बढ़ाता है और बढ़ते बच्चो को आवश्यक पोषण प्रदान करता है। बॉर्नविटा हमारे मानसिक विकास के लिए भी बहुत आवश्यक रहता है।
बोर्नविटा के फायदे (Bournvita Benefits in Hindi)
बॉर्नविटा पिने से हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। क्योकि इसमें कैल्शियम और विटामिन की मात्रा अधिक होने के कारन यह हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। बॉर्नविटा का उपयोग करने से बॉडी की ग्रौथ और माइंड शॉर्प होता है, और आँखों की रौशनी बढ़ाने में भी मदत करता है।
इसके अलावा बहुत से ऐसे कारन होते है जिनमे बॉर्नविटा का उपयोग किया जाता है।
हैल्थ को स्ट्रांग करता है
बॉर्नविटा को यूज़ करने से हमारी हैल्थ स्ट्रांग होती है ,और मसल्स भी मजबूत होते है। बॉर्नविटा के अंदर प्रोटीन और मिनरल्स होते है| जो हमारी बॉडी की ग्रौथ में मदद करता है और हमारी बॉडी कब ग्रोथ कर जाती है हमें पता भी नहीं चलता है। इसे पीने से हम हर समय शॉर्प और फुर्तीले रहते है।
अगर हमें वायरल जैसी तकलीफ होती है तो उसमे भी हमें लड़ने की शक्ति मिलती है और वायरल में भी हम स्ट्रांग रहते है, बहार से हम भले ही कमजोर दिखे पर अंदर से हम खुद को स्ट्रांग महसूस करते है। बॉर्नविटा हमें अंदर से मजबूत बनता है ताकि हम बीमारियों से लड़ सके।
जिम जाने वालो के लिए बोर्नविटा बहुत फायदेमंद होता है
- जब भी आप जिम से घर आए तो दूध में बॉर्नविटा मिलाकर पिया करे। इससे आपकी मसल्स भी गेन होने के साथ -साथ आपका वजन भी बढ़ेगा।
- आपको पता भी नहीं चलता की बॉर्नविटा आपकी कितनी मदद कर रहा है और इसके रिजल्ट्स इतने अच्छे है की कॉम्पलेन जैसी कंपनिया भी नहीं दे सकती।
माइंड को शॉर्प करता है
ये आपके माइंड को भी शॉर्प करता है की जो भी आप पढ़े वो सब आपको याद रहे। ये आपके सोचने की शक्ति को भी बढ़ाता है और आपका माइंड भी शॉर्प हो जाता है।
बहुत बार आप बोलते है की इसको पीने से क्या होगा पर आप नहीं जानते इसके अंदर मिनरल, प्रोटीन, विटामिन्स जो हमारे शरीर को रोज लगते है। अगर आप इसका सेवन रोज करेंगे तो आपके सोचने की शक्ति बढ़ती है।
बड़ो के लिए बोर्नविटा के फायदे
अगर आप ये सोचते है की बॉर्नविटा सिर्फ छोटे बच्चो के लिए ही बना है सिर्फ उनके लिए ही होता है पर ऐसा नहीं है। जैसे जैसे हम बड़े होते जाते है हम ये भूल जाते है की हमे रोज एक लिक्विड हैल्थी डाइट चाहिए। और हम बाहर से फालतू की चीज़ खाना शुरू कर देते है जैसे – फ़ास्ट फ़ूड, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक। ये सब सिर्फ हमारे स्वाद के लिए बनी है। पर जो हमारे शरीर को फायदा करता है वो बॉर्नविटा है।
आँखों की रौशनी तेज करता है
आप सोच रहे होंगे की बॉर्नविटा का आँखों से क्या कनेक्शन है। बॉर्नविटा के अंदर कुछ ऐसे प्रोटीन होते है जो हमारे शरीर के साथ साथ आँखों की रौशनी को भी तेज़ करता है।
शुद्ध दूध का इस्तेमाल करे
रोज शुद्ध दूध में बॉर्नविटा को मिला कर पीने से आपकी हैल्थ में फर्क पड़ना शुरू हो जाएगा। एक बात और आपको बता दू की गरम दूध में बॉर्नविटा मिलाकर पीये। इससे आपकी इनर स्ट्रेंथ भी मजबूत होती है। अगर आप ठन्डे दूध में बॉर्नविटा मिलाकर पीते है तो आपकी हड्डियों पर इफ़ेक्ट पड़ता है।
बॉर्नविटा को कैसे पीये
- पहले एक कप गरम दूध लेकर उसमे बॉर्नविटा मिला ले।
- फिर बॉर्नविटा को अच्छे से मिला ले।
- उसके बाद उसे पी ले।
- जब भी आपको बॉर्नविटा पीना हो तो इस तरह पीये।
बॉर्नविटा के साइड इफेक्ट्स – Side Effects of Bournvita in Hindi
बोर्नविटा हमारे शरीर को जितना मजबूत करता है उतना ही अंदर से खोखला भी कर देता है। बॉर्नविटा के अंदर शक्कर बहुत होती है। इससे हमारा शरीर अंदर से धीरे धीरे कमजोर हो जाता है।
आप एक ग्लास पानी में बॉर्नविटा को 15 – 20 सेकंड तक मिलाये। फिर ध्यान से ग्लास के नीचे देखो आपको अलग ही शक्कर की परत दिखने लगेगी। तो आपको मालूम पड़ेगा की बॉर्नविटा
में कितनी मात्रा में शक्कर का उपयोग होता है।
Meri hight 5fit 2 inch h 21 year ho gya h to Mai aapne hight ko badane ke liye kan sa product ka use karu