
पेट सफा चूर्ण (pet saffa churna in hindi) एक बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक इलाज है। पेट सफा चूर्ण का उपयोग कब्ज, बवासीर, पेट दर्द, अमलतास, गैस की समस्या, अथवा मल की समस्या जैसी परेशानियों को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है।। मल और गैस को बाहर निकालने के लिए यह बहुत अच्छी औषधि है। इस चूर्ण के सेवन से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है।
पेट सफा चूर्ण के लाभ (Benefits of Pet saffa Churna in Hindi)
पेट सफा बहुत ही अच्छी आयुर्वेदिक औषधि है, यह हमारे पेट को साफ़ (pet saaf karne ke upay) करता है और शरीर में भूख को बढ़ाता है। पेट सफा चूर्ण के अंदर सनाय के पत्ते होते है और सनाय के पत्ते मुख्य रूप से कब्ज को दूर करने में बहुत लाभदायक होते है। इसे कुछ दिनों तक यूज़ करने से कब्ज दूर होता है। इस दवाइयों के प्रभाव कुछ दिनों बाद ही दिखाई देते है। इस दवाई के नाम से ही पता चलता है की पेट सफा चूर्ण मतलब पेट साफ़ करने की औषधि।
पेट सफा चूर्ण का सेवन
- 1-2 चम्मच पेट सफा चूर्ण रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से सेवन करें।
- हमेशा ध्यान रखे की इस चूर्ण का सेवन दिन में एक ही बार किया जाता है और इस चूर्ण का सेवन रात को सोते समय ही करना चाहिए।
- इस चूर्ण का सेवन आप लगातार 7-8 दिन तक कर सकते है, अगर आपको पेट की समस्या है तो ही आप इस चूर्ण का सेवन करें।
पेट सफा चूर्ण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री (Ingredients of Pet saffa Churna in Hindi)
नीचे दी गयी औषधियों को मिलाकर पेट सफा चूर्ण को बनाया जाता है।
- सनाय की पत्तियाँ
- अजवाइन
- काला नमक
- त्रिफला
- इसबगोल
- सेंधा नमक
- सज्जी श्रार – सोडियम
- अमलतास का गुदा
- हरीतकी
- सोंठ
- सोफ़
- जीरा
- निशोथ
- अरंडी का तेल
पेट सफा चूर्ण की सावधानियां (Precautions of Pet saffa Churna in Hindi)
- 15 साल से कम उम्र के बच्चे इस चूर्ण का सेवन नहीं करें।
- दस्त में इस चूर्ण का सेवन नहीं करना चाहिए।
- पेट दर्द में इस चूर्ण का इस्तेमाल नहीं करें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना इस चूर्ण को ज्यादा लम्बे समय तक नहीं लेना चाहिए।
- गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- आंतो में बाधा होने पर|
- अनियंत्रित उच्च रक्त चाप में पेट सफा चूर्ण का सेवन नहीं करना चाहिए।
पेट सफा चूर्ण के नुकसान (Side Effects of Pet saffa Churna in Hindi)
अगर पेट सफा चूर्ण का सेवन डॉक्टर के अनुसार किया जाए तो इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं है। पेट सफा चूर्ण के अंदर सनाय की पत्तियाँ होती है, जिसके कारण हमें दस्त लग सकते है और पेट दर्द की तकलीफ भी हो सकती है। पेट सफा चूर्ण के अधिक मात्रा में सेवन करने से बहुत सारे दुष्प्रभाव हो सकते है।पेट सफा चूर्ण के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स –
- पेट में दर्द
- दस्त
- पेट की तकलीफ
- गैस, सूजन
- हलकी मतली
अगर आपको किसी ऐसे दुष्प्रभाव का पता चलता है जो ऊपर सूचि में नहीं है, तो आप तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या मेडिकल स्टोर पर संपर्क करें।
पेट सफा चूर्ण के ओवरडोज़ (Over Dose of Pet saffa Churna in Hindi)
कभी भी पेट सफा चूर्ण का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करें क्योकि अधिक मात्रा में खाने से आपके लक्षणों में सुधार नहीं होगा बल्कि इससे आपके लक्षण और ख़राब हो जाएगें। ज्यादा दवाई लेने से आपको बहुत से दुष्प्रभाव हो सकते है। अगर आपने अधिक मात्रा में पेट सफा चूर्ण का सेवन कर लिया है, तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर या दवा विक्रेता से संपर्क करें।
Pet saf na hone k karn pimple hote h kya usske kiye kya kru me pimple mere face pr bhut ho gye h